जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हांसी रोड पर नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे फुटपाथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट में 800 मीटर की दूरी तक 50 लाख रुपये की लागत से फुटपाथ बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने खामियां पाईं और मौके पर जेई को बुलाकर कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। निर्माण कार्य में मिली खामियां निरीक्षण के दौरान विधायक ने फुटपाथ को उखड़वाकर उसकी जांच करवाई। माप के दौरान यह पाया गया कि निर्माण में इस्तेमाल किए गए रोड़े की मोटाई मानक के अनुसार नहीं थी। जहां कागजों में 8 इंच रोड़ा डालने की बात कही गई थी, वहीं औसतन केवल 7 इंच तक रोड़ा डाला गया।