फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद सीआईए और सदर थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को चोरी के आरोप में दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

सीआईए और सदर थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन लड़कों को चोरी के एक मामले में संदिग्ध भूमिका के आधार पर पकड़कर बिना परिजनों को जानकारी दिए थर्ड डिग्री टॉर्चर दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वह थाने में पहुंचे। इस दौरान बे गुनाहों को थर्ड डिग्री टॉर्चर पुलिस ने दिया। इस मामले में रधाना गांव के सैंकड़ों युवक, बुजुर्ग और महिलाएं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मिले और उन्होंने दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जींद ने पीड़ित पक्ष को दो दिन में जांच करके दोषी पुलिस कर्मचारियों को सजा देने का आश्वासन दिया है। रामकुमार सरपंच, राहुल दांगी, सूरजमल, कुलदीप, विकास, जितेंद्र, गुलाब, संतोष, वीरमति, किताबो, राजपति ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा है कि 29 दिसंबर को गांव के सतबीर के घर चोरी हुई थी। इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी और सीआईए स्टाफ के लोगों ने गांव के नाबालिग बच्चों अंकित, नसीब और प्रयास को शक के आधार पर उठा लिया और थाने में इन तीनों को गहरी चोटें मारी जिससे उनकी हालत खराब हो गई। लोगों ने बताया कि इन बच्चों को मेडिकल करवा कर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, ताकि इनका इलाज किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें