फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में दुकान का शटर उखाड़ चुराए 4.5 लाख रुपये, चोर सीसीटीवी में कैद

रोहतक रोड पर एक किराना की दुकान का शटर उखाड़कर चोर साढ़े चार लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार नरेंद्र गर्ग सुबह छह बजे दुकान पर पहुंचा। नरेंद्र गर्ग ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड पर किराना दुकान चलाता है। वीरवार देर शाम को वह अपनी दुकान को सही करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह उसे पता चला कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। जांच करने पर गल्ले में रखी साढ़े चार लाख की राशि, दो सिगरेट के डिब्बे, तीन-चार चांदी के सिक्के गायब थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें