हरियाणा के जींद में गोहाना रोड के चक्की मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला प्रोफेसर को टक्कर मार दी। इसके बाद वह ढाबे के तंदूर व काउंटर को तोड़कर पेड़ से जा टकराई। वहां पर काम कर रहे दो युवक बाल-बाल बच गए। इस हादसे में महिला प्रोफेसर को भी चोटें आई हैं। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।