फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला बोले- चुनाव के दौरान वोट चोरी की नहीं कोई गुंजाइश

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Nov 2025 11:43 AM IST

प्रदेश के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को लेकर कहा कि वोट चोरी नहीं हो सकते। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही आधिकारिक विपक्षी दल है। कांग्रेस के 37 विधायक हैं और भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह जींद में अपने समर्थकों की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में वोट चोरी से भाजपा द्वारा अपनी सरकार बनाए जाने के कांग्रेस के आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने मतदान केंद्र से लेकर मतगणना केंद्र के अंदर सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के एजेंट बैठते हैं। ऐसे में वोट चोरी की कोई गुंजाइश नहीं बचती है। वह नहीं मानते हैं कि वोट चोरी हो सकती है। राजनीतिक दल इस तरह के आरोप जब- तब लगाते रहते हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। भविष्य की राजनीति का फैसला समर्थकों से चर्चा के बाद पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला से जब उनके भाजपा, कांग्रेस या जेजेपी में से किसी दल में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि अपने समर्थकों से चर्चा और सलाह-मश्विरा करने के बाद ही वह अपने अगले राजनीतिक मुकाम बारे फैसला करेंगे। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के उनके जेजेपी में आने का निमंत्रण दिए जाने से जुड़े सवाल पर रणजीत सिंह ने कहा कि उनकी इस मामले में किसी से बात नहीं हुई है। चौधरी देवीलाल के परिवार को एकजुट करने से जुड़े सवाल पर रणजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला के सामने बात रखी थी, लेकिन दोनों ने जिस तरह के बयान मीडिया में दिए, उससे आगे कुछ बचा नहीं है। सात दिसंबर को जींद के जुलाना में जेजेपी की स्थापना दिवस रैली में आने को लेकर रणजीत चौटाला ने कहा कि उन्हें रैली में आने का कोई आधिकारिक निमंत्रण अभी तक नहीं मिला है। उन्हें आधिकारिक निमंत्रण मिलता है, तो वह इस पर फैसला करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें