फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के राजनगर में पांचवां विशाल मां भगवती जागरण, भंडारे का भी हुआ आयोजन

Naveen Updated Sat, 21 Mar 2026 02:54 PM IST

नवरात्रों के पावन अवसर पर शनिवार को राज नगर कॉलोनी, अपोलो रोड स्थित हनुमान मंदिर के निकट पांचवां मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन राज नगर युवा क्लब एवं समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग से किया गया। जागरण में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें