फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में भरे पानी में उतरे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Sep 2025 09:11 PM IST

जींद से भाजपा विधायक और विधानसभा में डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढ़ा जुलाना विधानसभा के जलभराव गांवों के खेतों का जायजा लेने पहुंचे। जुलाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जुलाना में होने वाले जलभराव की समस्या का काफी हद तक समाधान किया है। जहां पिछली सरकारों के चलते 40 से 50 गांवों की फसल खराब होती थी लेकिन मनोहर सरकार में ही जलभराव का स्थाई समाधान की शुरुआत हुई थी और अब जलभराव के गांवों की संख्या 10 से 15 ही रह गई है। सरकार ने जलभराव से खराब होने वाली फसलों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल भी खोल दिया है। इसके अलावा जलभराव से खराब होने वाली फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी। भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। जलभराव को लेकर सरकार के साथ प्रशासन भी पूरी तरह सजग है। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त मोहमम्द इमरान रजा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, कैप्टन योगेश बैरागी के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें