फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: 500 संत निरंकारी सेवकों ने पिंडारा तीर्थ घाट में की सफाई

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 06:05 PM IST

संत निरंकारी मिशन की प्रेरणा से एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अंतर्गत रविवार को पांडु पिंडारा तीर्थ घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में जींद, जुलाना, बीबीपुर, डाहोला ब्रांच की संगत एवं सेवा दल के 500 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने घाटों की अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से सफाई की तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की और सेवकों के साथ मिलकर योगदान दिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के माध्यम से सर्व समाज को यह प्रेरक संदेश दिया गया कि हम जल की महत्ता को समझें। उसकी कद्र करें और जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, क्योंकि भविष्य में जल की कमी एक गंभीर चुनौती बन सकती है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में आज पूरे भारतवर्ष में 1500 से अधिक जल स्रोतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित न रहकर जनमानस में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का एक सशक्त प्रयास है। संत निरंकारी मिशन सदैव मानवता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी प्रकार सेवा एवं जागरूकता के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सफाई अभियान के पश्चात घाट के किनारे पर एक सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रभु परमात्मा को जानकर भक्ति करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया और अपने मानव जीवन के उद्देश्य पूर्ति के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल मनोज, सतीश शर्मा, पवन मधान, ऋषि नागर, सुनील जुलाना, राजेंद्र और विकास लुथरा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें