फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह में जींद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जिला जींद में मनाए जा रहे वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच चुके हैं। उनके साथ शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पीडब्ल्यू मंत्री रणवीर गंगवा, केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा, विधायक श्याम सिंह राणा, रामकुमार गौतम, कपूर सिंह वाल्मीकि भी मंच पर मौजूद रहे। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने 56 दिन में 10 हजार युवाओं को नोकरी दी। अब जींद नो नेशनल हाइवे से जुड़ चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जींद में अब उद्योग लगा दो। यहां के युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोग धरने प्रदर्शन करते है। ये उद्योग चलने नहीं देंगे। डिप्टी स्पीकर ने जींद के लोगों से आहवान किया कि अब धरने प्रदर्शन करने बन्द कर दो। मुख्यमंत्री यहां बड़े बड़े उद्योग लगाएंगे, जिससे यहां के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें