फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बीएएमएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेतों में मिला शव

शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 05:12 PM IST

गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे बीएमएस के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव वीरवार सुबह कॉलेज के पास ही खेतों में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास ही जहरीली दवा की खाली डब्बी मिली है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर कॉलेज स्टाफ और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोनीपत जिले के बरौदा निवासी 25 वर्षीय हर्षित जींद के कंडेला के पास गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार सुबह उसका शव कॉलेज के पास ही ढाबे के पीछे मिला। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें