फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: गोसाईं खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

क्षेत्र के गोसाईं खेड़ा गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार जींद के रोहतक रोड निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार किसी काम से जुलाना आया हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी बाइक पर जुलाना से जींद की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोसाईं खेड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज कुमार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सड़क पर गिरी होने के कारण अन्य गुजरते वाहनों की चपेट में आने से मनोज कुमार को और भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें