फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में आयुष विभाग ने राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों को करवाया योगाभ्यास

आयुष विभाग ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कॉमन योग प्रोटोकाल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास नवनीत व नीलम ने करवाया। योग में सबसे पहले खड़े योग में वृक्षासन , ताड़ासन , त्रिकोणासन तो बैठकर करने वाले आसन भद्रासन , उष्ट्रासन, दंडासन, लेटकर करने वाले आसन भुजंगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन का अभ्यास करवाया गया। प्राणायाम व अंत में संकल्प करवाया गया । योगाभ्यास पूर्ण होने पर आयुष विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को योग के फायदों के बारे में जानकारी दी और प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा योग हमें जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देता है। योग करने से हमें आत्मिक शांति मिलती है। अगर हम प्रतिदिन योग का अभ्यास करते हैं तो हम जीवन में सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार ने आयुष विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें