फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में अवैध फैक्ट्रियों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने की 50 की बनाई सूची

Naveen Updated Fri, 13 Mar 2026 04:07 PM IST

सफीदों में अवैध रूप से चल रही रंग-गुलाल की फैक्टरी में हुई आगजनी के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। अब जिला प्रशासन ने पूरे जिले से 50 फैक्ट्ररी को चिन्हित किया है। फैक्टि्रयों के कागजात या एनओसी नहीं मिली तो उनको तुरंत सील किया जाएगा और उसके मालिक के खिलाफ की प्रशासन कार्रवाई करेगा। एसपी कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 50 फैक्टि्रयों की सूची डीसी मोहम्मद इमरान रजा के संज्ञान में भी लाई गई है। इसके अलावा सफीदों सदर क्षेत्र में एक गोदाम भी सील किया था और उसके मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, आगजनी के मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फैक्टरी मालिक राजू उर्फ राकेश, उसका चाचा रामकरण और फैक्टरी सांझेदार रोशनलाल है। इन्होंने पुलिस रिमांड में खुलासा किया है। यह पटाखे बनाने के लिए सामान सदर दिल्ली से लाते थे। अब पुलिस सदर दिल्ली जाकर सामान बेचने वाले उन आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 16 लोग आग की चपेट में आए थे। घटना के समय फैक्टरी में 18 लोग काम कर रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें