फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: चार अवैध पिस्तौल और 30 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने चार अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान गतौली निवासी जयभगवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम मंगलवार को किनाना बस अड्डा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक, जिसने सफेद रंग कि पेंट और सफेद रंग कि शर्ट पहनी हुई है। वह बैग में अवैध हथियार लिए हुए है, जो गांव गतोली के पास बने जलघर के पास खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर खडा है और कही जाने की फिराक में है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर जाने लगा, जिसे काबू करके उसका नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम गतोली निवासी जयभगवान बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चार अवैध पिस्तोल और 30 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें