क्षेत्र के करेला गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर में तीन किशोर रविवार शाम को करीब 6 बजे नहाने के लिए गए। इस दौरान एक किशोर नहर में डूब गया। सूचना पाकर ग्रामीण और जुलाना पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश में जुट गए। झमोला गांव निवासी 11 वर्षीय अंकित, 10 वर्षीय अनमोल व 11 वर्षीय वंश रविवार को शाम 6 बजे नहाने के लिए करेला गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर के पुल पर गए थे। तीनों ने नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। तीनों को तैरना नहीं आता था। घटना को देख रहे लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर झमोला गांव निवासी वंश और अनमोल को बाहर निकाला लेकिन अंकित का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुटी हुई है।