फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना के पौली गांव में तालाब में डूबा 3 वर्षीय मासूम, तलाश जारी

Nivedita Updated Thu, 04 Jun 2026 10:38 AM IST

जुलाना के पौली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के तालाब में एक 3 वर्षीय मासूम के डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी 3 वर्षीय कार्तिक बुधवार शाम करीब 5 बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के निकट खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्चा तालाब में गिर गया है। घटना की सूचना तुरंत जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की खोज शुरू कर दी। देर रात तक तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गुरुवार अल सुबह से ही गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के आसपास एकत्रित हैं और बच्चे के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें