फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग केवल व्यायाम नहीं मानसिक, आत्मिक और शारीरिक रूप से बल प्राप्त करने की क्रिया: हरमेश बंसल

नवीन दलाल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:37 PM IST

हरियाणा योग आयोग इस विभाग एवं खेल विभाग की संयुक्त तत्वाधान में सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के तहत हर जिले गांव में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। सोंधी और निमाना गांव की व्यायाम शालाओं में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयुष योगा ट्रेनर हरमेश बंसल ने किया। इसमें विशेष कर गांव के युवाओं की भागीदारी रही। इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास के साथ-साथ इसका महत्व और लाभ भी जाने। आयुष योगा ट्रेनर हरमेश ने बताया कि योग ही एक ऐसी कला है जो आधुनिक जीवन शैली की व्यवस्थाओं बीच आत्मिक, मानसिक और शारीरिक से हमें मजबूत और लचीला बनाती हैं।इससे हम हर कठिनाई का मजबूती से सामना कर सकते हैं। इसके बाद युवाओं को नियमित रूप से योग करने नशे की प्रवृत्ति से बचने और पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में निमाना से मलखान सिंह और सोंधी से सरपंच गोविंद मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें