वाई-ब्रेक अभियान-2026 के तहत बीडीपीओ कार्यालय बादली में योग अभ्यास करवाया गया। आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बीडीपीओ ऑफिस बादली ब्लॉक में वाई-ब्रेक अभियान के तहत आयुष योगा ट्रेनर हरमेश बंसल ने बीडीपीओ सुमित देशवाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों को योग अभ्यास करवाया। कर्मचारियों को योग के फायदे और महत्व भी बताए गए। इस योग कार्यक्रम में ऑफिस के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं नियमित रूप से योग करने का प्रण लिया।इसके बाद बीडीपीओ सुमित देशवाल ने नियमित रूप से योग करने एवं सात्विक भोजन करने, पर्यावरण हरा-भरा रखने और नशे की प्रवृत्ति से बचने के बारे में बताया।