फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: केक काटकर मनाया गया योग शब्दानंद महाराज का जन्मदिन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:00 PM IST

कुटिया शांत सरोवर परिसर में बुधवार रात्रि सत्संग कार्यक्रम के दौरान केक काटकर श्रीश्री 1008 योग शब्दानंद जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आए श्रद्धालुओं ने नाच गाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस दौरान संत सुखदेवानंद महाराज ने केक काटा और प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल टोहाना में यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल सहित प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से राजसभा सदस्य सुभाष बराला ने शिरकत की और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें