फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मैरिज पैलेस में काम करते समय मिस्त्री को लगा करंट, हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:16 PM IST

गांव हिजरावां कलां में मैरिज पैलेस में काम करते समय 28 वर्षीय मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। सोमवार को मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक परिजनों ने बताया कि गांव मुस्सेअहली निवासी गुरप्रीत हिजरावां कलां में एक मेरिज पैलेस में मिस्त्री के तौर पर तैनात था। रविवार शाम को शेड लगाने का काम किया जा रहा था, इस दौरान सीढी में करंट आ गया और झुलस गया। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें