झज्जर में नारायणगढ़ में बसपा नेता एवं अधिवक्ता हरबिलास की हत्या के विरोध में मंगलवार को जिला बार में वर्क सस्पेंड किया गया। इसके चलते केसों में अगली तारीख दी गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि नारायणगढ़ में एक अधिवक्ता की 24 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंबाला बार की तरफ से पूरे प्रदेश में हड़ताल का आह्वान किया गया था। झज्जर के वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड रखा हैं। वर्क सस्पेंड आगे रहेगा या नहीं, इसका फैसला शाम तक लिया जाएगा।