गांव मदाना कलां में सुबह सैर के लिए गई एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव मदाना कलां निवासी करीब 53 वर्षीय सुनील अल सुबह घर से सैर के लिए गई थी। इस दौरान जब वह रेलवे की पटरी के पास मौजूद थी तो सुबह आने वाली ट्रेन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। नागरिक अस्पताल के शवगृह में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।