फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

झज्जर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शहर के अशोका कोचिंग सेंटर और सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इंडेपथ विज़न फाउंडेशन, युके इंडिया ट्रस्ट का सहयोग रहा। इस अवसर पर रक्तदाताओं में रक्तदान कों लेकर उत्साह दिखाई दिया। इंडेपथ विज़न फाउंडेशन से पूनम ने कहा कि रक्तदान महादान हैं। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती हैं, इसलिए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों कों तीन माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे कोई कमजोरी नहीं आती हैं। वहीं, सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में जिला रक्त सुरक्षा अधिकारी डॉ. राहुल जाखड़ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें