फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को शपथ दिलवाई

बेरी के लांस नायक मुकेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीसरा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयं सेवकों को अपने देश की मिट्टी की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने शपथ ली की अपने देश की उन्नति और विकास के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य सुनीता गौड़ ने सभी को संबोधित करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया और विद्यालय परिसर की सफाई का कार्य किया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी स्टाफ सदस्यों और स्वयंसेवकों ने अलग-अलग जगह से मिट्टी लाकर एक कलश में एकत्रित किया। ये संदेश दिया कि जिस तरह हमारे देश की मिट्टी एक है, उसी तरह हम सब भारतीय भी एक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें