बहादुरगढ़ के गोरिया पर्यटन केंद्र की ग्रीन बेल्ट में सीवेज का दूषित पानी डाले जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गांव सांखोल के ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट में सीवेज का गंदा पानी डाले जाने से यहां लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच सकता है और पर्यावरण भी प्रभावित होगा। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई करने और ग्रीन बेल्ट में सीवेज का पानी डलवाने पर रोक लगाने की मांग की है।