गांव धारौली में 27 अप्रैल को एक घर में आग लगने ले हिमांशी उर्फ निधि की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास की पुलिस टीम ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मृतका की बहन कोमल के जेठ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सहायक पुलिस आयुक्त अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को हमें सूचना मिली थी कि गांव धारौली में अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई जिसमें दो सगी बहनें जल गई हैं। इनमें से हिमांशी उर्फ निधि की मौके पर मौत हो गई और उसकी बहन कोमल को घायल अवस्था में पीजीआई रोहतक लाया गया।