फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 05:49 PM IST

स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने थाना दुजाना के एरिया से एक अवैध हथियार व एक कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना दुजाना के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रजत निवासी किलोई जिला रोहतक अवैध हथियार लिए हुए दुजाना मोड़ से पहले झज्जर-रोहतक रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की पुलिस टीम से मिली सूचना के मुताबिक उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने के संदेह पर उसकी तलाशी ली गई। उपरोक्त व्यक्ति से एक अवैध हथियार और एक कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें