झज्जर के नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ. नरेश दहिया की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि नियंत्रण प्रशिक्षण दिया गया ताकि स्वास्थ्य विभाग में किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो। इसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। डॉ. नरेश दहिया ने बताया कि किस तरह से अगर कोई आग लग जाती है तो उसके लिए किस तरह से अग्नि नियंत्रण की मदद से हम आग को बुझा सकते हैं ताकि कोई बड़ी घटना ना हो। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक अधिकारी से लेकर कर्मचारी को इसका प्रशिक्षण लेना जरूरी है ताकि किसी भी घटना के समय कोई भी व्यक्ति कहीं पर मौजूद हो तो वह आग जैसी बड़ी घटना पर नियंत्रित कर सकता है। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी कविता गुलिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल में समय-समय पर इस तरह से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके। आग लगने की घटना ना घटे, उसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को इन यंत्रों को चलाना जरूरी आना चाहिए।