फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: लोगों की परेशानी बढ़ा रहा बेरी में लगने वाला समाधान शिविर

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 06:42 PM IST

सरकार की आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लगाए जाने वाला समाधान शिविर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा हैं। सोमवार को बेरी समाधान शिविर में 10 बजकर 30 मिनट पर पहली शिकायत आई, जिसमें गांव दूबलधन निवासी जलजीत ने सरकारी गली में अवैध कब्जा हटवाने बारे शिकायतकर्ता दी। नायब तहसीलदार ने बीडीपीओ को मार्क कर कर्मचारी को देने के लिए कहा, लेकिन शिकायत लेने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद ही नहीं था। उसके बाद शिकायतकर्ता काफी देर तक इधर-उधर भटकता रहा। 11 बजकर 15 मिनट पर दूसरी शिकायत आई, जिसमें जमीन से संबंधित मामला था। उसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर तीसरी शिकायत गांव बाकरा सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र कौशिक ने दी कि गांव बाकरा के खेल मैदान व मुख्य मार्ग से बिजली के खंभों को हटवाने बारे थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें