नगर परिषद में कार्यरत पांच दरोगा अब केवल सफाई का काम करेंगे। उनको दरोगा के पद से हटा दिया गया है। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों का एक गुट दरोगा के साथ सचिव और नगर परिषद चेयरमैन से मिला और दोबारा दरोगा लगाने की मांग की। इस पर चेयरमैन ने किसी को दरोगा लगाने से साफ इंकार कर दिया और भविष्य में इस पर सोचने की बात कही। इससे पहले सफाई कर्मचारी सुबह नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और दरोगाओं को हटाने के मामले में सचिव से मिले। सचिव ने उनकी बात को सुना और चेयरमैन से मिलने की बात कही। उसके बाद जब चेयरमैन कार्यालय पहुंचे तो सफाई कर्मचारियों का एक गुट उनसे मिला। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि वह सालों से दरोगा के पद पर काम कर रहे हैं और अब उनको हटा दिया गया है। उनकी गलती बताई जाए। कुछ दरोगा ने कहा कि उनको एक मौका दिया जाए। यदि कोई गलती हुई तो उसमें सुधार कर लिया जाएगा।