हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तरह हरियाणा निकाय चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत होगी। हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा झज्जर में प्रजापति समाज के सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उनका समाज के लोगों ने फूल मालाओ व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।