हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास में सादबर फ्रॉड बाल विवाह और नालसा योजना (2015) पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, साझा करने जैसी साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के कानूनी प्रावधान इसके दुष्परिणाम और रोकथाम उपाय पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा नालसा योजना (2015) के अंतर्गत मानव तस्करी और यौन शोषण के पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता और पुनर्वास की जानकारी दी गई।