वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में बुधवार को 11वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने किया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जोश, जुनून और मेहनत से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। शारीरिक शिक्षा प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि एथलेटिक मीट के पहले दिन कई इवेंट्स की हिट्स आयोजित की गईं और शॉट पुट व 200 मीटर दौड़ के फाइनल कराए गए। शॉट पुट में द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रथम, प्रथम वर्ष की साहिना खातून द्वितीय और द्वितीय वर्ष की अमोदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रथम, साक्षी द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस वॉलिंटियर्स ने श्रमदान किया जबकि वाईआरसी वॉलिंटियर्स ने फर्स्ट एड पोस्ट लगाकर सहयोग दिया। गुरुवार को डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप और 400 मीटर दौड़ के फाइनल कराए जाएंगे।