फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर से कुंभ प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

नवीन दलाल Updated Wed, 05 Feb 2025 02:25 PM IST

प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने झज्जर से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। बुधवार को रोडवेज डिपो के जीएम संजीव तिहाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा कुंभ मेले की समाप्ति तक रोजाना जारी रहेगी। यात्रा का समय व रूट झज्जर से यह विशेष बस रोज दोपहर 12 बजे बस स्टैंड से रवाना होगी और रात करीब 3 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह बस शाम 4 बजे प्रयागराज से झज्जर के लिए रवाना होगी। जीएम संजीव तिहाल ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कुंभ मेले तक सुगम और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से जिले के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में आसानी से शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें