फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में एचआईवी/एड्स पर सेमिनार आयोजित

सिविल अस्पताल के ट्रेनिंग हाल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एड्स/एचआईवी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें डीडीपीओ निशा तंवर ने शिरक्त की। उन्होने कहा कि एड्स/एचआईवी को लेकर जागरूकता और बचाव जरुरी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल विद्यार्थियों एवं जन-सामान्य में एचआईवी की रोकथाम, संक्रमण के तरीके, आधुनिक उपचार तथा जागरूकता के महत्व को बढ़ाना था। एचआईवी, एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति समय पर जांच, निरंतर उपचार और उचित परामर्श के माध्यम से पूर्णत सामान्य जीवन जी सकता है। एचआईवी संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या सुई-सिरिंज के संपर्क तथा मां से बच्चे में गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान फैलता है। संक्रमण होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है, जिससे एड्स की स्थिति उत्पन्न होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें