फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नहीं उठा कूड़ा

मयूर शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 04:55 PM IST

झज्जर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पिछले तीन दिन से शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों व कालोनियों में सफाई नहीं हो रही। इस कारण कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। नगर परिषद के 108 सफाई कर्मचारी तीन दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। शहर से तीन दिन में लगभग 30 टन से ज्यादा कूड़ा नहीं उठ पाया। सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की व मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे 13 मई को संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करना, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये, सरकारी नौकरी देने, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरेजमैन को पक्का करना, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 60 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना, ठेका प्रथा बंद करना, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये देने, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित करने, 5000 रुपये जोखिम भत्ता देना सहित अन्य मांग शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें