फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 04:20 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हरियाणा सरकार के खिलाफ उल्टी झाड़ू करके काले झंडे लेकर यादव धर्मशाला से लेकर आंबेडकर चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, शहरी सफाई कर्मचारियों का 27 हजार रुपये वेतन लागू करना, 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करना, रिटायर होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये देना शामिल हैं। इस प्रदर्शन में इकाई प्रधान शिवम चांवरिया, इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, कोषाध्यक्ष गौरव, ऑडिटर कृष्ण, नवीन, शिबू, संदीप, राजेश, धर्मपाल, कुलदीप, शीतल, मनीषा, दया, कमलेश, विद्या, बबीता, सुशीला, राजदेवी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें