फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने उल्टी झाड़ू कर प्रदर्शन किया

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर नगर परिषद झज्जर की सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ उल्टी झाड़ू करके काले झंडे लेकर यादव धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, शहरी सफाई कर्मचारियों का 27000 रुपए वेतन लागू करना, 5000 जोखिम भत्ता लागू करना। सेवानिवृत्ति होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपए देना मुख्य मांग हैं। इस प्रदर्शन में इकाई प्रधान शिवम चांवरिया, इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, कोषाध्यक्ष गौरव, ऑडिटर कृष्ण, नवीन, शिबू, संदीप, राजेश, धर्मपाल,कुलदीप, शीतल, मनीषा, दया, कमलेश, विद्या, बबीता, सुशीला, राजदेवी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें