फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Tue, 20 May 2025 03:04 PM IST

लघु सचिवालय पर मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपना एकदिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता झज्जर ब्लॉक प्रधान सुनील व संचालन जिला सचिव संदीप कुमार मारौत ने किया। जिला सचिव संदीप कुमार मारौत ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई 24 नवंबर 2024 को 26000 वेतन की घोषणा के पत्र को सरकार जल्दी से जल्दी लागू करें। संदीप कुमार ने बताया कि सरकार हमारी समस्याओं को अनदेखा कर रही है। साफ सफाई का काम बेहद जरूरी है। विज्ञापनों में तो सरकार स्वच्छ भारत मिशन का नारा पूरे जोर-जोर के साथ करती है। लेकिन वास्तव में जो सफाई करने वाले कर्मचारी हैं उनका पूरा वेतन नहीं दे रही है। हमारे सफाई कर्मचारियों के साथ सरपंचो द्बारा काफी शोषण किया जा रहा है। बेगार कराई जाती है। जब बेगार का विरोध करते हैं तो जबरदस्ती उनका वेतन रुकवा दिया जाता है। अब इस हाल में प्रशासन भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। सफाई कर्मचारी को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब कर्नाटक की सरकार सफाई कर्मचारियों को पक्का कर सकती है, तो हरियाणा की क्यों नहीं कर सकती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें