फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: 26 जनवरी को डीसी कार्यालय के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 04:58 PM IST

सीआईटीयू यूनियन ऑफिस में सभी संगठनों की ज्वाइंट बैठक सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान रामबीर की अध्यक्षता में हुई जबकि मंच संचालन किरण ने किया। बैठक का उद्देश्य 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल की रूपरेखा तैयार करना, 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डीसी कार्यालय के सामने कार्यक्रम, सर्वकर्मचारी संघ द्वारा संचालित जत्थों का रोड़मैप, उनकी सफलता की तैयारी आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने आगामी हड़ताल को लेकर अपने-अपने विचार रखे। हड़ताल को लेकर 6 और 7 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ की तरफ से पूरे जिला झज्जर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जत्थों के लिए स्थान चिन्हित करते हुए बताया कि डीघल, बेरी, छुछकवास, मातनहेल, साल्हावास, माछरौली, बादली, दादरी तोए, बहादुरगढ़ और झज्जर में विस्तारित बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्यों की भागीदारी होगी। सभी सदस्य 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी से पहले सभी संगठनों में अपने लेवल पर मीटिंग करके सभी साथियों को सरकार की गलत नीतियों की प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मैकेनिकल -41के के जिला सचिव देवेंद्र सहरावत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड प्रधान रमेश जाखड़, किसान सभा जिला प्रधान सुरेंद्र सिवाच, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सचिव अशोक, सतबीर तथा राजबीर शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें