अनाज मंडी में बारिश के कारण भीगे गेहूं को सुखाने का काम जारी है। शनिवार को अच्छी धूप निकली हुई हैं, जिस पर फ़सल को धूप में सुखाया जा रहा हैं ताकि उसमें नमी की मात्रा सही हो सके। वहीं, बारिश के कारण कल सेंकड़ो क्विंटल गेहूं भीग गया था। इसे सुखाने का काम आज किया जा रहा है। वहीं मंडी में उठान धीमा चल रहा हैं, जिस कारण परेशानी बढ़ गई है।