फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चालकों को यातायात के नियमों के प्रति पुलिस जवानों ने किया जागरूकता

शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 05:44 PM IST

यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में पुलिस की तरफ से लगातार जागरूक किया जा रहा है। एसीपी सालावास अनिल कुमार और यातायात प्रबंधक, झज्जर, बहादुरगढ़ और केएमपी ने अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को बताया कि अपने नाबालिग बच्चे को कभी भी वाहन चलाने के लिए ना दें। चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और नशे में कभी भी वाहन न चलाएं। इस दौरान बहादुरगढ़ बस स्टैंड के पास ऑटो चालकों को भी जागरूक किया गया। उन्हें निर्धारित किराया लेने, निर्धारित स्टैंड पर रिक्शा खड़ा करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, यात्री सुरक्षा का ध्यान रखने और सड़क पर नियमों का उल्लंघन न करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि हमारा जीवन बहुत अनमोल है, इसलिए इसको बचा कर रखें। आपकी एक छोटी सी गलती आपके और सामने वाले के परिवार के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय सतर्क रहे। भारी वाहन चालक भी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आप लंबे रास्ते के लिए निकलते हो तो अपने वाहन को सुरक्षित जगह पर खड़ा करके अपनी नींद को पूरा करें। अधिकतर एक्सीडेंट का कारण नींद का आना या फिर नशे में वाहन चलाना पाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें