फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चोरी के मामले में पुलिस ने किया तीन टीमों का गठन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 08:19 PM IST

बर्फखाना रोड पर हुई चोरी की घटना में पुलिस ने तीन टीमों को गठन कर दिया है। वहीं पुलिस की तरफ से इस मामले में पुलिस की तरफ से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति डिग्गी से पैसे निकालकर दूसरी बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस की तरफ से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। बता दें कि शहर के बर्फखाना रोड पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल की डिग्गी से तीन लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिए गए थे। चोरी करने वाला अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की तरफ से घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का शिकार झज्जर की आईएनए कालोनी में रहने वाला रमेश नामक युवक हुआ है। पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया है। शुक्रवार को हुई चोरी की घटना की शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस प्रभारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें