फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पुलिस दोस्त कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 23 May 2026 06:29 PM IST

सदर थाना प्रभारी परमजीत ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल पर ज्यादा समय बिताते हैं, लेकिन इस उम्र में आपका कोई साथी है तो वह किताबें हैं। आपका केवल पढ़ाई पर फोकस होना चाहिए। मोबाइल का प्रयोग केवल इतना करें, जो शिक्षा के लिए जरूरी हों। वह शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छात्राओं ने सदर थाना के एमएचसी रूम, हवालात, आईओ रूम, एसएचओ रूम, कार्यस्थल के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान छात्राओं ने सदर थाना प्रभारी परमजीत से सवाल भी किए, जिनका बखूबी जवाब उनको दिया गया। छात्राओं ने सवाल किया कि यदि कोई सड़क पर घायल हो तो क्या उसकी सहायता करनी चाहिए। क्या सहायता करने पर हमें बार-बार पूछताछ तो नहीं की जाएगी। इस पर एसएचओ परमजीत ने बताया कि यदि आपको सड़क पर कोई घायल दिखे तो तुरंत पुलिस के डायल 112 नंबर पर सूचित करें। यदि संभव हो सके तो उसे प्राथमिक चिकित्सा दी जा सकती है। सूचना देने के तुरंत 8 से 10 मिनट में एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। आपको पुलिस इसमें कोई पूछताछ नहीं करेगी। केवल आपका नंबर ही जाएगा। छात्राओं ने सवाल किया कि यदि हम जा रहे हैं और लेट हो जाते हैं तो पुलिस हमारी क्या सहायता कर सकती है। एसएचओ ने बताया कि यदि आप बाहर जा रहे हैं या आ रहे हैं तो आप डायल 112 पर सहायता ले सकते हैं। पुलिस आपको अपने गंतव्य तक छोड़कर आएगी। इसके अलावा वर्किंग वूमेन भी लेट नाइट काम करती है। घर जाने के दौरान जिस वाहन पर जाती है तो उसकी जानकारी एप के जरिये पुलिस को दे सकती है और पुलिस उसकी मॉनिटरिंग करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें