फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बाल विवाह मुक्ति रथ को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ ने शनिवार को रामपुरा, जौंधी, गिरावड, महराणा, छारा, मातन, बिरधाना में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाई। बाल विवाह मुक्ति रथ पर बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य को लेकर चलाए जा रहे गीतों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए विवश कर दिया। महिला सरबती ने कहा कि यह रथ यात्रा हमारे समय में चली होती तो हम भी पढ़ पाते और कही ना कही अफसर बनने के बाद रिटायरमेंट पैंशन ले रहे होते। रामपुरा सरपंच राव बीरेंद्र ने कहा कि हमारे गांव में अभी तक बाल विवाह तो नहीं हुआ है, लेकिन लड़कियों की शिक्षा का स्तर कम है, ऐसे में यह बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा लड़कियों की शिक्षा की बात भी करती है। इससे हमारा समाज प्रभावित होगा और लड़कियों के पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे। जोगेंद्र ने कहा कि बाल विवाह तभी रुकेगा, जब समाज के सभी लोग एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़े होंगे, इसलिए चुप्पी तोड़ें और बाल विवाह रोकथाम हेतु खुलकर आगे आए। तभी हमारा समाज मजबूत समाज बनेगा। चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या अनिता दलाल ने कहा कि बाल विवाह ना केवल हरियाणा राज्य की बल्कि भारत देश की एक गंभीर समस्या है। इस अवसर पर राजीव दलाल, कर्मजीत छिल्लर, संदीप जांगड़ा, सविता, रणवीर सिंह, पूनम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें