पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है, जो विशेष रूप से लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर संस्थान द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 60 तरह के अलग-अलग प्रशिक्षण दिए जा रहे है और सभी प्रशिक्षण निशुल्क है। इसके साथ ही कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडो के अनुसार ऋण देने में सहयोग प्रशिक्षण पूरा कर चुके लोगो को दिया जाता है।