महिला एवं बाल विकास विभाग खंड डीघल की ओर से बेरी खेल स्टेडियम में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सबिता मलिक ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राजबाला की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया, जिसमें म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, साइकिल दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बेरी ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया गया। 400 मीटर दौड़ में स्नेहलत्ता प्रथम, ममता द्वितीय, दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, अनु द्वितीय, भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मनोज लकड़िया प्रथम, प्रमिला द्वितीय व पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर मुकेश प्रथम, प्रीति द्वितीय व मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में पूनम प्रथम, भूमि द्वितीय व मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली विजेता महिलाओं को पदक ओर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राजबाला, सुपरवाइजर आशा कादयान, ममता, रेखा, स्वीटी, सुषमा, पूजा, नीरज, सहायक संदीप कुमार, लिपिक संदीप कुमार, सेवादार करतार सिंह, आयुष विभाग से प्रदीप डाबोदिया, आयुष विभाग एएमओ संदीप वत्स, डीपीई संदीप कादयान उपस्थित रहे।