फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 07:30 PM IST

गांव डीघल में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योग परम कर्म-योग से हुई। अंग्रेजी प्रवक्ता मंजू ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन की शुरुआत पानीपत हरियाणा से की गई थी। उन्होंने बताया कि बेटियां समाज की धुरी होती है। वह एक घर की नहीं बल्कि दो -दो घरों की वंश बेल को बढ़ाती हैं। इसलिए लड़कियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए। इसके लिए उन्हें संतुलित भोजन खाना चाहिए व शारीरिक साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने लड़कियों को कुछ टिप्स भी बताएं। पूजा ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि जंक फूड खाने से बचना चाहिए व हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार करने, मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया और बच्चों को जंक फूड से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सर्दी में गाजर, चुकंदर ,आवला, हरी सब्जियां और मौसमी फल खाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेविका अंशिका ने आज गर्भ में चीख रही कविता सुनाई। अंशिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया। बच्चों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर पोस्टर भी बनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्या भारती वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अन्नु, सुमन, पूजा, शशि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें