भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पटेल के शानदार व्यक्तित्व को उस समय का दल पचा नहीं पाया। पूरी कांग्रेस पटेल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी, लेकिन गांधीजी के हस्तक्षेप से पटेल को सरकार में दूसरा नंबर मिला। वह शुक्रवार को राजकीय पीजी नेहरू कालेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम सैनी का इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष हरियाणा में छीका टूटने की फिराक में बैठा है, लेकिन जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि बिल्ली की इच्छाओं से कभी भी छीकें नहीं टूटा करके। सद्भावना यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा भाजपा पर भाईचारा बिगाड़ने के आरोप पर धनखड़ ने कहा कि जिन्हें वोट नहीं मिल पाते, वहीं लोग ऐसी बात करते हें। कांग्रेस की विफलताओं का भी असली कारण यही है कि वह मुद्दों को नहीं पकड़ पा रही। हरियाणा एक और हरियाणवी एक के नारे के साथ प्रदेश मजबूती के साथ खड़ा है। विपक्ष के केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल को सुपर सीएम बताने पर धनखड़ ने कहा कि विपक्ष की सोच का अलग-अलग नजरिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत निश्चित है।