फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में हड़ताल के 13वें दिन सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कच्चे, पक्के और ठेकेदारी सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार 5 और 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा अन्य मांगों को लागू करने की मांग उठाई। धरने के दौरान कर्मचारियों ने भूख हड़ताल के दौरान मृत हुए सफाई कर्मचारी राजेश पुत्र प्रताप सिंह को “शहीद” बताते हुए उनके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही अग्निशमन विभाग फरीदाबाद के शहीद कर्मचारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें